
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26: अगर आप बिहार के छात्र हैं और आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस स्कॉलरशिप के लिए केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें। यहाँ हमने आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, और पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी दी है ताकि आप आसानी से Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 Overviews
| लेख का नाम | Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 |
| लेख का प्रकार | Scholarship |
| सत्र | 2025-2026 |
| किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 सितंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 नवम्बर 2025 |
| प्रक्रिया | Online |
| Official Website | https://scstpmsonline.bihar.gov.in/ |
Eligibility for Bihar Post Matric Scholarship 2025-26
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
| पात्रता बिंदु | विवरण |
|---|---|
| निवास स्थान | आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए |
| शैक्षणिक योग्यता | छात्र ने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो और आगे की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कर रहा हो |
| जाति श्रेणी | केवल SC / ST / BC / EBC वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं |
| आय सीमा | परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 (दो लाख पचास हजार) से अधिक नहीं होनी चाहिए |
Documents for Bihar Post Matric Scholarship 2025-26
यदि आप Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- कक्षा दसवीं की मार्कशीट
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- कॉलेज या संस्थान का एडमिशन रसीद
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप के तहत कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
| कोर्स का नाम | स्कॉलरशिप की राशि |
| इंटरमीडिएट | ₹2,000 |
| स्नातक | ₹5,000 |
| परास्नातक | ₹5,000 |
| डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक | ₹10,000 |
| व्यावसायिक पाठ्यक्रम | ₹15,000 |
बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप के तहत केंद्र सरकार द्वारा कितने रुपए दिए जाते हैं?
| संस्थान का नाम | राशि |
| IIT Patna | ₹2,00,000 |
| NIT Patna | ₹1,25,000 |
| AIIMS Patna | ₹1,00,000 |
बिहार पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप के तहत किस कोर्स के लिए कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी?
| कोर्स का नाम | स्कॉलरशिप राशि |
| प्रबंधन शिक्षा | ₹ 75,000 रुपए |
| चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान और अन्य | ₹ 4 लाख रुपए |
| IIT | ₹ 2 लाख रुपए |
| NIT | ₹ 1.25 लाख रुपए |
| Medical, Agriculture, Fashion and Technology | ₹ 1.25 लाख रुपए |
| कानूनी पाठ्यक्रम | ₹ 1.25 लाख रुपए |
How To Online Apply Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 For BC/ EBC & SC/ST
यदि आप बिहार राज्य के BC/ EBC Category के छात्र है और आप Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो भी कुछ इस प्रकार से हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmsonline.bih.nic.in
- होमपेज पर “Post Matric Scholarship 2025-26 Apply Online” पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद हम आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको New Students Registration for BC-EBC 2024- 25) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी।
- सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
Important Links
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लाभ
- उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
- कॉलेज/विश्वविद्यालय की फीस में छूट या रिफंड
- हॉस्टल और किताबों का खर्च कवर
- पिछड़े वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान करना
निष्कर्ष
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 बिहार सरकार की एक बहुत ही उपयोगी योजना है जो गरीब और जरूरतमंद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए मदद करती है। यदि आप SC, ST, BC या EBC वर्ग से हैं और 10वीं पास कर चुके हैं, तो इस स्कॉलरशिप के लिए तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें।
FAQs
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में कौन कौन आवेदन कर सकता है?
Bihar Post Matric Scholarship 2025-26 में केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।

